दिल्ली मे शॉपिंग करने के बेस्ट एंड चीप इन रेट्स मार्केट्स, लेहंगा चुनरी मेकअप एंड जेवेलरी आल इन one

``` ```

Delhi Shopping Markets राजधानी दिल्ली में हर शख्स के लिए कुछ न कुछ खास है। यहां आप खाने-पीने घूमने-टहलने शॉपिंग वेडिंग डेस्टिनेशन से लेकर बहुत कुछ

कर सकते हैं। यहां महिलाओं के लिए भी शॉपिंग के लिए खास जगह हैं।राजधानी दिल्ली में हर शख्स के लिए कुछ न कुछ खास है।

यहां आप खाने-पीने, घूमने-टहलने, शॉपिंग, वेडिंग डेस्टिनेशन से लेकर बहुत कुछ कर सकते हैं। यहां महिलाओं के लिए भी शॉपिंग के लिए खास जगह हैं।

शादियों या फिर किसी फंक्शन के लिए महिलाओं को लंहगा-चुनरी, सूट के लिए दिल्ली में कई बेस्ट प्लेस हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप यहां जाकर अच्छे दामों में शपिंग कर सकते हैं।

चांदनी चौक (Chandni Chowk)

दिल्ली का ये प्लेस बहुत फेमस है, यह पुरानी दिल्ली के नाम से भी जाना जाता है। यहां खाने, शॉपिंग के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां फिल्में की भी खूब शूटिंग होती है।

यहां महिलाएं सस्ते और महंगे लहंगा चुनरी ले सकती हैं। हर तरह की डिजाइन के लहंगा चुनरी मिलते हैं।

यह भी पढ़ें  दिल्ली पुलिस में नौकरी अप्लाई करने की कल है अंतिम तिथि ,योग्य उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

तिलक नगर (Tilak Nagar)

शादी की शॉपिंग के लिए तिलक नगर जाना जाता है। बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी के लिए तिलक नगर आती हैं। इसका मुख्य कारण बजट है।

तिलक नगर में आप कम दामों में खूबसूरत लहंगा, सूट और साड़ी खरीद सकती हैं। इसके अलावा, आप आर्टिफीसियल ज्वेलरी, सैंडल्स, लेस और फैंसी लटकन भी खरीद सकती हैं।

लाजपत नगर (Lajpat Nagar)

अगर आप दक्षिण दिल्ली में रहती हैं, तो लाजपत नगर और सरोजनी नगर जा सकती हैं। दोनों मार्केट आसपास हैं। हालांकि, बेस्ट लाजपत नगर रहेगा।

यहां आप लहंगा, सूट के अलावा, श्रृंगार और सौंदर्य प्रसाधनों की भी खरीदारी कर सकती हैं। आप मेट्रो की यात्रा कर भी लाजपत नगर पहुंच सकती हैं। वहीं, लाजपत नगर के पास दिल्ली हाट घूमने के लिए जा सकती हैं।

श्रीदेवी को बहुत पसंद आया था लहंगे का काम

दिल्ली के जानकार आरवी स्मिथ कहते हैं कि लाल किला समेत पुरानी दिल्ली की हवेलियां श्रीदेवी को भाती थीं। उन्होंने इनके बारे में जानना चाहा तो किसी ने इनके निर्माण की

यह भी पढ़ें  दिल्ली से गुडगांव-बहादुरगढ़ तक AC बस सेवा शुरू,जानें नया टाइमटेबल।

कहानी बताई और स्थान की खासियत से भी रूबरू कराया। बकौल स्मिथ उन्हें कुछ दुकानें इस कदर पसंद आईं कि भविष्य में सालों तक वे यहीं से खरीदरी करतीं थीं।

वह बिजली के भी सजावटी सामानों के लिए खान मार्केट की मुरीद थीं।छतरपुर स्थित शर्मा फर्म से भी श्रीदेवी ने ब्रॉस आइटम, ग्लास सैंडल, ग्लास, झूमर आदि खरीदा था।

विक्रेताओं ने बताया कि करीब पांच साल पहले वो खुद उनकी दुकान पर आईं थीं और हर एक सामान खुद चुने थे। उनका व्यवहार फिल्मों में उनके रोल की माफिक भी हंसमुख और मिलनसार था।