राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यानी मंगलवार को कई सड़कों पर यातायात प्रभावित रहेगा। इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी भी जारी की है।
दलअसल, आज हैदराबाद हाउस में मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह (Ibrahim Mohamed Solih) के आगमन को लेकर विशेष यातायात प्रबंध किया गया है।

इन रास्तों से जाने से बचें इस संबंध में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर लोगों से एसपी मार्ग, आर/ए तीन मूर्ति, अकबर रोड, जनपथ, अशोक रोड और सी-हेक्सागोन से 10:55 बजे से 11:30 बजे तक जाने से
बचने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस ने इसके पीछे मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के दौरे के लिए विशेष यातायात व्यवस्था का हवाला दिया है।
इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गुरुग्राम से धौला कुआं की ओर जाने वाले मार्ग में एनएच-48 पर जीजीआर

फ्लाईओवर पर एक ट्रक के ब्रेक डाउन होने के चलते रास्ता ब्लॉक होने की जानकारी दी है। पुलिस ने कहा कि इस रास्ते से गुजरने से लोग बचें।
हैदराबाद हाउस का करेंगे दौरा बता दें कि, 1 से 4 अगस्त तक मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह भारत दौरे पर हैं। आज वह हैदराबाद हाउस जाएंगे।
इसके लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक में बदलाव किया है।गौरतलब है कि, राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह दोनों देशों के बीच बहुआयामी

गठजोड़ एवं द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की करेंगे। साथ ही मालदीव के राष्ट्रपति अपनी भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत कर दोनों देशों के बीच के संबंधों को और मजबूत करने की ओर एक और कदम बढ़ाया जाएगा।
बता दें कि हिंद महासागर क्षेत्र में मालदीव और भारत समुद्री पड़ोसी देशों हैं। दोनों देशों के बीच पिछले कुछ सालों में द्विपक्षीय रक्षा एवं सुरक्षा संबंध मजबूत हुए हैं।