Delhi Traffic Advisory अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो घर से निकलने से पहले एक बार दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जरूर जान लें।
ऐसा न करने पर आप भीषण जाम में फंस सकते हैं। क्योंकि आज दिल्ली की कई सड़कों पर जाम लगने की संभावना है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यानी मंगलवार को कई
सड़कों पर लंबा जाम लग सकता है। इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी भी जारी की है। दलअसल, आज कांवड़ियों के दिल्ली होते हुए अपने मूल स्थानों के लिए लौटने
की वजह से कई मार्गों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।इसके अलावा आज कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड से संबंधित धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय
(ईडी) की पूछताछ को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर सकते हैं। इससे मध्य दिल्ली में यातायात प्रभावित हो सकता है
इन रास्तों से जाने से बचें
इस संबंध में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर लोगों से मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, मान सिंह रोड, गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन,
क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन मार्ग से जाने से बचने की सलाह दी है। ट्रैफिक पुलिस ने इसके पीछे विशेष यातायात व्यवस्था का हवाला
दिया है। इसके अलावा पुलिस ने आज मान सिंह रोड जंक्शन से सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक न गुजरने की सलाह दी है।
इन मार्गों पर लग सकता है भीषण जाम
हरिद्वार से वापस जल लेकर आ रहे कावड़ियों के अप्सरा बॉर्डर, शाहदरा फ्लाईओवर, सीलमपुर, आईएसबीटी फ्लाईओवर, बोलेवार्ड रोड, रानी झांसी रोड, फैज रोड, ऊपरी
रिज रोड, धौलाकुंआ, राष्ट्रीय राजमार्ग आठ से लौटने और राजोकरी बोर्डर से हरियाणा जाने की संभावना है। ऐसे में इन रास्तों पर जाम की स्थिति बन सकती है।