Delhi Metro News राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन पर आम लोगों के लिए आज से प्रदर्शनी खुलेगी। लोग परमवीर चक्र विजेता के शौर्य के साथ हरित क्रांति सेटेलाइट और मेट्रो की
उपलब्धियों से रूबरू हो सकेंगे। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे।आजादी के बाद देश की संप्रभुता की रक्षा करने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों

में हुए विकास की कहानी को सिलसिलेवार ढंग से सजाने का कार्य दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) कर रहा है।
राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन पर आम लोगों के लिए बृहस्पतिवार से यह प्रदर्शनी खुल जाएगी।
वीरता और विकास की कहानी से रोशन होगा राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन
इसमें परमवीर चक्र विजेता के शौर्य की कहानी के साथ ही हरित क्रांति, देश में निर्मित सेटेलाइट व मेट्रो की उपलब्धियों से भी लोग रूबरू हो सकेंगे।

एक ही छत के नीचे देश की उपलब्धियां जानने का इससे खूबसूरत मौका राजधानी में कहीं नहीं मिलेगा। प्रदर्शनी का शुभारंभ डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार करेंगे।
प्रदर्शनी में परमवीर चक्र विजेताओं के बारे में मिलेगी जानकारी
इनके साथ परमवीर चक्र विजेता के स्वजन भी मौजूद रहेंगे। प्रदर्शनी में सभी परमवीर चक्र विजेताओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

इसमें कैप्टन विक्रम बत्रा, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, मेजर मोहित शर्मा सहित अन्य परमवीर चक्र विजेता की तस्वीर सहित उनके बारे में जानकारियां मिलेंगी।
इनके लिए प्रदर्शनी में अलग पैनल बनाकर इन्हें प्रमुख स्थान दिया गया है। साथ ही आजादी के बाद विकास की गति को रफ्तार देने के लिए उठाए गए कदमों पर भी बखूबी जानकारी
भी प्रदर्शनी में मिलेगी।देश में हुई हरित क्रांति, पोलियो उन्मूलन, आर्यभट्ट सेटेलाइट सहित अन्य बड़ी घटनाओं के बारे में लोग यहां जान सकेंगे।

डीएमआरसी के अधिकारी ने बताया कि मेट्रो राजधानी की लाइफलाइन बन चुकी है। इसकी कहानी से लोग इस प्रदर्शनी के माध्यम से रूबरू होंगे।