Delhi: हम जानते हैं कि महामारी के कारण और किसान आंदोलन के कारण कई जगहों पर परिवहन सेवाएँ बाधित थी जिससे कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था|
ऐसे में दिल्ली और बहादुरगढ़ के बीच भी इन्हीं कारणों से डीटीसी बस सेवाओं को बाधित कर दिया गया था| लेकिन अब इस रूट पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी

सामने आई है|बताया जा रहा है कि अब दिल्ली और बहादुरगढ़ के बीच बंद हुई दिल्ली परिवहन निगम की बस सेवाओं को वापस से शुरू कर दिया गया है| वहीं अब
बहादुरगढ़ और गुरुग्राम के बीच ब ही जल्द ये सेवाएँ शुरू होने वाली हैं| इस फैसले से अब कई यात्रियों को यात्रा करने में भी आसानी होगी और साथ ही कई कामगारों को भी इससे
फायदा मिलने वाला है| इन बसों को सीधे इन रूटों पर चलाया गया है| आइए जानते हैं खबर को विस्तार से|

दिल्ली बहादुरगढ़ के बीच डीटीसी से कर सकेंगे सफर बता दें कि दिल्ली बहादुरगढ़ के बीच महामारी और किसान आंदोलन के कारण डीटीसी बस सेवाओं को रोक दिया गया था| लेकिन ऐसे में हज़ारों लोगों को मुश्किल हो रही थी|
लेकिन आपको बता दें कि अब हाल ही में इस सेवा को शुरू कर दिया गया है| बताया जा रहा है कि अब बहादुरगढ़ से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, नरेला, कर्मपुरा, दिल्ली सचिवालय तक
सीधी बस सेवा मिलने वाली है| इन रूटों पर अब बस बदलने की भी जरूरत नहीं होगी|इसके साथ ही ये खबर भी सामने आई है कि जल्द ही अब बहादुरगढ़ और गुरुग्राम के बीच भी

बस सेवाएँ शुरू होने वाली हैं| वहीं बहादुरगढ़ में भी डीटीसी बस सेवा का विस्तार स्थानीय बस स्टैंड से भी आगे सेक्टर 17 तक होने वाला है| अब इस फैसले का लाभ कई कामगारों को
भी मिलने वाला है| वहीं दिल्ली और बहादुरगढ़ के बीच सफर करने वाले यात्रियों को भी अब सफर करने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होंगे वाली है|
सुबह इतने बजे से शुरु हो जाती है बस सेवा बता दें कि सरकार से रोजाना सफर करने वाले यात्री बस सेवाओं को शुरू करने की मांग कर रहे थे| ऐसे में शुक्रवार को ही इन बस सेवाओं को बहाल कर दिया गया है| वहीं अब

सेक्टर 17 तक डीटीसी बस सेवाओं का विस्तार करने के लिए भी फाइल उप राज्यपाल को भेज दिया गया है| हालांकि फिलहाल सेक्टर 16 और 17 के लिए 20 रुपये देकर ऑटो से
सफर करना होता है| बता दें कि बहादुरगढ़ से दिल्ली और नरेला के लिए बस सेवाएं सुबह 6.10 पर चालू हो जाती हैं| वहीं कई बसें इस रूट पर चलाई जा रही हैं|